केदारनाथ में आगरा के 5 वार्षिक बालक की खाई में गिरने से मौत

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

केदारनाथ में आगरा के 5 वार्षिक बालक की खाई में गिरने से मौत

केदारनाथ में आगरा के 5 वार्षिक बालक की खाई में गिरने से मौत


केदारनाथ में आगरा के 5 वार्षिक बालक की खाई में गिरने से मौत

आगरा। केदारनाथ दर्शन के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा के परिवार ने अपना एकलौता 5 वर्षीय पुत्र खाई में गिरने से खो दिया है। इस हादसे से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिवार सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुँच रहे हैं। बताते चले कि ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी परिवार अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए आये थे। बच्चा पैदल नहीं चल पा रहा था। तो उसके लिए माता पिता ने इसे एक पिट्ठू में बिठा दिया। वो पीछे रह गए। थोड़ी देर बाद यात्रियों के द्वारा जानकारी मिली कि एक बच्चा खाई में गिर गया है। घटना की सूचना पर माता पिता वहाँ पहुँचे जहां उनके बच्चे का शव पड़ा था। इस हादसे से परिवार को हिलाकर रख दिया है। सबका रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे का अंतिम संस्कार केदारनाथ में ही कर दिया गया। अपनी इकलौटी संतान को खोकर परिवार वापस अपने घर आ गया है।

Around the web