रामा फिल्म्स औऱ एक्ट क्यू फ़िल्म प्रोडक्शन की एक्टिंग वर्कशॉप 21 जुलाई से शुरू

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

रामा फिल्म्स औऱ एक्ट क्यू फ़िल्म प्रोडक्शन की एक्टिंग वर्कशॉप 21 जुलाई से शुरू

रामा फिल्म्स औऱ एक्ट क्यू फ़िल्म प्रोडक्शन की एक्टिंग वर्कशॉप 21 जुलाई से शुरू


रामा फिल्म्स औऱ एक्ट क्यू फ़िल्म प्रोडक्शन की एक्टिंग वर्कशॉप 21 जुलाई से शुरू आगरा। रामा फ़िल्म्स और एक्ट क्यू प्रोडक्शन मुंबई के तत्वाधान में आगरा की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक कैमरा औऱ स्टेज एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन विमल सिटी (टीवी टावर के पीछे) रजरई के पास किया जा रहा है। एक्ट क्यू प्रोडक्शन मुंबई अपनी वर्कशॉप देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार करता आ रहा है। उसी क्रम में अब आगरा के लोगों के लिए भी इसी माह एक के बाद एक एक्टिंग वर्कशॉप का सिलसिला शुरू होने वाला है। जिससे आगरा की प्रतिभाओं को एक स्थान मिलेगा। इस वर्कशॉप में कैमरा औऱ स्टेज की बारीकियां मुंबई से आने वाले एक्टर डारेक्टर, राइटर औऱ फ़िल्म मेकर तलत उमरी द्वारा सिखाई जायेंगी। हालही में उनकी शार्ट फ़िल्म को कई फ़िल्म फेस्टिवल सराहा गया है। साथ ही उनकी ये शार्ट फ़िल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इस बारे में औऱ जानकारी देते हुए रामा फ़िल्म्स के डारेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि भविष्य में हमारी एक फीचर्स फ़िल्म बनाने की योजना है। शहर में की जाने वाली वर्कशॉप से आगरा की प्रतिभाओं को विशेष रूप से चयन किया जाएगा। हमारी पहली वर्कशॉप 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए आगामी 21 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक विमल सिटी (टीवी टावर के पीछे) रजराई के पास शमशाबाद रोड में किया जा रहा है। वर्कशाप के रजिस्ट्रेशन के लिए 9368811777 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Around the web