विवाहिता के साथ देवर ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

विवाहिता के साथ देवर ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें सारे रिश्ते तार-तार हो गए दहेज में 10 लाख रुपए नहीं देने पर देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की विवाहिता ने पति से शिकायत की तो पति ने उसे ही डांट दिया हालात नाजुक होने पर विवाहिता ने सीओ से न्याय की … Continue reading "विवाहिता के साथ देवर ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार"


मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें सारे रिश्ते तार-तार हो गए दहेज में 10 लाख रुपए नहीं देने पर देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की विवाहिता ने पति से शिकायत की तो पति ने उसे ही डांट दिया हालात नाजुक होने पर विवाहिता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

विवाहिता के साथ देवर ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इसी आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति सहित ससुराल के 4 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है बता दें कि सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 9 फरवरी 2020 को संभल जिले में हुई थी शादी में युवती के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था।

लेकिन ससुराल के लोग 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे मांग पूरी ना होने पर वह विवाहिता को परेशान करने लगे पति के मौजूद नहीं रहने पर देवर उसके साथ दुष्कर्म की कई बार कोशिश कर चुका है पति से इस मामले की शिकायत की तो वह कहने लगा कि ऐसा तुमको सहन करना पड़ेगा 4 मई 2022 की रात को 9:30 ही देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला ने पति से शिकायत की तो पति ने विवाहित की ही पिटाई कर दी विवाहिता परेशान होकर अपने मायके चली आई और सीओ डॉ अनूप कुमार सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई सीओ के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने पति, सुसर, देवर और सास के खिलाफ दुष्कर्म और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Around the web