भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
Jun 29, 2022, 07:37 IST
रायपुर : भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
बहरासी -
- विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति।
- बहरासी हायर सेकेण्डरी स्कूल का नया भवन बनेगा।
- रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
- जनकपुर-कोटाडोल सड़क भूमि अधिग्रहित प्रभावितों को तीन करोड़ रूपए मुआवजे देने की घोषणा।
- माड़ीसराई में विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना।
- क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
- ग्राम केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
- ग्राम केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
- ग्राम कुवांरपुर और नागपुर को उप तहसील का दर्जा दिया जाएगा।
- ग्राम पंचायत जनकपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
रामगढ़ -
- रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उझाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर, सौर ऊर्जा से बिजली पहुचाई जाएगी। जहां बैटरी ठीक न हो उसे बदला जाएगा।
- रामगढ़ में उप तहसील का दर्जा मिला।
- रामगढ़ से कोटडोल तक पक्की सड़क निर्माण।
- रामगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन।
- रामगढ़ में बनेगा मिनी स्टेडियम।
रजौली-
- कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण की घोषणा।
- रजौली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा की स्थापना।
- सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।
- रजौली हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।
- सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।
- किशोरी-कचोहर मार्ग तथा नवाटोला-देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुल का निर्माण।
- रजौली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा।
बैकुण्ठपुर-
- मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के लिए सामाजिक भवन के प्रथम तल निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी।