कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन का किया लोकार्पण
 

कवर्धा :  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा में 10 लाख रूपए की लागत से तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का विधि-विधान से लोकार्पण किया। मंत्री  अकबर ने समाज के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष  उषा श्रीवास,  जनपद अध्यक्ष लीला वर्मा, आभा महेन्द्र श्रीवास्तव, तिरोला कुर्मी समाज के अध्यक्ष  धनुक वर्मा,  परेटन वर्मा,  शिवकुमार वर्मा,  गिरधारी वर्मा,  रूपन वर्मा, चेतन वर्मा,  छोटूराम वर्मा सहित समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


मंत्री  अकबर ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हरसभव प्रयास करते रहेंगे। तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर के प्रति सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।