Health Tips : आयुर्वेद में त्रिफला को बहुत ही असरदार औषधि माना जाता है। यह तीन फलों – आंवला, हरड़ और बहेड़ा – से मिलकर तैयार होता है।
इसे त्रिदोष नाशक माना जाता है, यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करता है। रोजाना त्रिफला पाउडर का सही तरीके से सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
डिटॉक्स के लिए रामबाण है त्रिफला का पानी
अगर आप रोजाना त्रिफला का पानी पीना शुरू करते हैं, तो शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर निकलने लगते हैं। इसे बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में लगभग 5 से 6 ग्राम त्रिफला पाउडर डालकर रख दें।
सुबह उठकर इसे उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर छानकर पी लें। चाहें तो इसे रात को सोने से आधा घंटा पहले भी पिया जा सकता है।
कब्ज की समस्या होगी दूर
जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज की समस्या है, उनके लिए त्रिफला का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट अच्छे से साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
नियमित सेवन से गैस, एसिडिटी और अपच की दिक्कतें दूर होने लगती हैं।
तेजी से घटेगा वजन
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो त्रिफला का पानी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है।
सही डाइट और हल्की एक्सरसाइज के साथ अगर त्रिफला पानी लिया जाए तो वेट लॉस के रिजल्ट और बेहतर मिलते हैं।
चेहरे की चमक बढ़ाए, बालों को बनाए मजबूत
त्रिफला का पानी पीने से शरीर अंदर से साफ होता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे निकलने की संभावना कम हो जाती है। त्वचा पर नेचुरल ग्लो भी आने लगता है।
इसके अलावा, अगर त्रिफला के पानी से बाल धोएं तो बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, झड़ना कम होता है और बालों का रंग काला बना रहता है।
सही मात्रा का रखें ध्यान
त्रिफला का पानी जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसे सही मात्रा में लेना। ज्यादा मात्रा में लेने से डायरिया या पेट से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
जिनकी त्वचा ड्राई रहती है, उन्हें त्रिफला का इस्तेमाल नारियल तेल के साथ करना चाहिए ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।