---Advertisement---

मानसून में खानपान की ये गलती पड़ सकती है भारी, अभी बदलें आदत –

By: Sansar Live Team

On: Friday, July 18, 2025 11:03 AM

Google News
Follow Us

Health Tips : जुलाई और अगस्त की रिमझिम बारिश हर किसी को सुकून देती है। ऐसे में गर्मागर्म चाय और कुरकुरे पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है।

लेकिन इस मौसम में स्वाद के साथ-साथ सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। बारिश अपने साथ नमी और बीमारियां दोनों लेकर आती है

अगर आप खानपान में थोड़ी भी लापरवाही करते हैं तो सर्दी-जुकाम से लेकर फूड पॉइजनिंग तक की समस्या हो सकती है।

पत्तेदार सब्जियों से क्यों बनाएं दूरी

आम दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। लेकिन बारिश के मौसम में इन्हीं सब्जियों में बैक्टीरिया और कीड़े पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

पालक, गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियां इस मौसम में जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप मानसून में इन्हें खाने से बचें या अच्छे से धोकर ही पकाएं।

सीफूड से क्यों रहें दूर

मानसून के दौरान समुद्री भोजन यानी मछली और झींगे से दूरी बनाना फायदेमंद रहता है। इस वक्त मछलियों का प्रजनन काल होता है, जिससे सीफूड खाने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप सीफूड लवर हैं तो बारिश खत्म होने तक इंतजार करना ही समझदारी है।

सड़क किनारे मिलने वाला खाना कितना सुरक्षित?

बारिश के दिनों में बाहर का चटपटा स्ट्रीट फूड जैसे पानीपुरी, समोसा, कचौरी देखकर भले ही मन ललचाए, लेकिन खुले में रखा यह खाना जल्दी खराब हो सकता है।

नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे पेट दर्द, उल्टी या दस्त की परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि घर पर ही साफ-सुथरा नाश्ता तैयार करें।

ठंडा और खट्टा खाने से क्यों हो सकती है परेशानी

मानसून में गला पहले से ही नमी के कारण कमजोर रहता है। ऐसे में आइसक्रीम, ठंडे जूस या बहुत खट्टी चीजों का ज्यादा सेवन गले में खराश और इंफेक्शन को बढ़ा सकता है।

अगर आपको सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ता है तो ऐसे ठंडे और खट्टे आइटम से दूर ही रहें।

फल और सब्जियों को अच्छे से धोना है जरूरी

बरसात में मार्केट से लाई गई सब्जियों और फलों को इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से अच्छे से धोएं।

अगर फल या सब्जी कटी हुई हालत में है तो उसे न ही खरीदें। साफ-सफाई से छोटी-छोटी सावधानियां बरसात के बीमारियों से बचा सकती हैं।

मानसून में सावधानी रखे सेहत को सुरक्षित

मानसून का मजा उठाएं लेकिन खानपान को लेकर सावधान रहें। घर का ताजा और साफ खाना ही खाएं और बाहर की चीजों से दूरी बनाएं।

कुछ हफ्तों की ये सावधानी आपको सीजनल बीमारियों से दूर रख सकती है और आप बेफिक्र होकर बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment