मंत्री ठाकुर ने दी नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को विजयी होने की शुभकामनाएँ

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. मध्य प्रदेश

मंत्री ठाकुर ने दी नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को विजयी होने की शुभकामनाएँ

भोपाल : संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि दृढ़ निश्चय और...


मंत्री ठाकुर ने दी नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को विजयी होने की शुभकामनाएँ

भोपाल :  संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि दृढ़ निश्चय और उत्साह से आप सभी ने क्रिकेट शुरू किया है। उसी के साथ अपने जीत के संकल्प को पूरा करें। मंत्री ठाकुर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को संबोधित कर रही थी। मंत्री ठाकुर ने कहा कि जिस सीमा पर सामान्य व्यक्तियों की योग्यता सीमित हो जाती है, वहाँ से आप सभी की सोच और शक्ति प्रारंभ होती है। आप सभी विशेष है। मंत्री ठाकुर ने नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की चयनित 14 बालिकाओं का पुष्प से स्वागत किया। उन्होंने महिला टीम के सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुँचने और विजयी होकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दी।

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्यप्रदेश और समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के संयुक्त प्रयास से नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि आगामी 28 फरवरी से बेंगलुरु में नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें विभिन्न राज्यों से 15 टीमों के शामिल होने की संभावना है। इसी अखिल भारतीय क्रिकेट स्पर्धा में अपने जौहर दिखाने के लिए मध्यप्रदेश की टीम का भी गठन किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 12 जिलों से माह नवंबर 2021 में करीब 300 महिलाओं को शिविर के लिए चुना गया था। जिसमें से खेल के अच्छे स्तर के आधार पर विभिन्न ट्रायल में अंतिम 14 का चयन किया गया है। इसमें जनरल सेक्रेटरी और ब्लाइंड क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनू गोलकर की अहम भूमिका रही है। शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों को विजयी होने की शुभकामनाएँ दी। 

नेत्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के चयनित सदस्यों में बैतूल की निकिता, रवीना, गीता और दीपशिखा, दमोह की सुषमा, ग्वालियर की भूरी, अंजली रावत, सपना और विशिका, होशंगाबाद की अंजलि यादव, प्रिया और सरिता, जबलपुर की वर्षा और उज्जैन की कोमल शामिल है। टीम की कप्तान निकिता और उप कप्तान रवीना को चुना गया। 

अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जागृति सिंह, पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग निर्मला बरेला, आलोक राठौर, राजेश शुक्ला और राघवेन्द्र सिंह सहित एसोसिएशन के सदस्य और आमजन उपस्थित थे।

Around the web