---Advertisement---

जानें किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा, घर में बरसेगी खुशियां –

By: Sansar Live Team

On: Friday, July 18, 2025 8:29 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Aparajita Plant Vastu: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कई नियम बताता है।

इन्हीं में से एक उपाय है घर में अपराजिता पौधा लगाना। इस पौधे को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक रहता है, लेकिन इसे लगाने के लिए सही दिशा और सही दिन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

क्यों खास है अपराजिता का पौधा

अपराजिता का पौधा सिर्फ अपने नीले या सफेद फूलों की वजह से नहीं बल्कि इसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की वजह से भी खास माना जाता है।

माना जाता है कि प्राचीन समय से ही इसके फूल मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और शनिदेव की पूजा में चढ़ाए जाते रहे हैं।

जब इस पौधे के फूल भगवान को चढ़ाए जाते हैं तो घर में बरकत और शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

कब लगाएं अपराजिता का पौधा

अगर आप चाहते हैं कि अपराजिता का पौधा घर में अच्छे परिणाम दे तो इसे लगाने के लिए सही दिन का चुनाव करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन इस पौधे को लगाने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और शुक्रवार को मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इन दिनों में पौधा लगाने से घर में सुख, शांति और धन-समृद्धि का आगमन होता है।

किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता पौधा लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक होता है।

जब आप इस दिशा में पौधा लगाते हैं तो घर में शांति और खुशहाली बनी रहती है और देवी-देवताओं की कृपा भी बरकरार रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment