Mango Chutney : अगर आपको भी खाना खाते वक्त कुछ तीखा और चटपटा पसंद है, तो कच्चे आम की चटनी ज़रूर ट्राई करें। गर्मियों में तो यह हर घर में बनती है और स्वाद के साथ-साथ सेहत भी दुरुस्त रखती है।
कच्चे आम की चटनी क्यों है खास?
कच्चे आम की चटनी में वो हर गुण छिपा है जो आपको फिट रखने में मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूती देता है।
साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है, जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
गर्मियों के मौसम में शरीर को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी आपके खानपान में शामिल हो जाए तो फिर कहना ही क्या!
इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
पेट रहेगा दुरुस्त
फाइबर से भरपूर यह चटनी पाचन तंत्र को सही बनाए रखती है। कब्ज, गैस या पेट फूलने जैसी दिक्कतों को कम करने में यह बेहद असरदार मानी जाती है।
त्वचा को दे नैचुरल ग्लो
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा दमकती रहे, तो कच्चे आम की चटनी को अपनी थाली में ज़रूर जगह दें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और हेल्दी ग्लो बनाए रखते हैं।
कैसे बनाएं कच्चे आम की देसी चटनी?
इस देसी चटनी को बनाना बेहद आसान है। आपको बस कुछ ताजे हरे पत्ते और कच्चा आम चाहिए। इसके लिए सबसे पहले हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और कटे हुए कच्चे आम लें।
सभी चीज़ों को मिक्सर में डालें और ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर बारीक पीस लें। चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं, इससे चटनी का रंग ताज़ा बना रहता है।
स्वाद के लिए हींग, जीरा और थोड़ा नमक मिलाएं। अगर चटनी ज्यादा तीखी लगे तो थोड़ा नींबू निचोड़ लें। बस, तैयार है आपकी स्वाद से भरी कच्चे आम की चटनी!
खाने के साथ ऐसे करें सर्व
कच्चे आम की चटनी को आप पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ मज़े से खा सकते हैं। एक बार टेस्ट करेंगे तो इसका चटपटा स्वाद बार-बार बनाने को मजबूर कर देगा।
गर्मियों में इसे एक एयरटाइट डिब्बे में रखकर कुछ दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।