कृषि और किसान केंद्रित रही हैं मोदी सरकार की नीतियाँ : मंत्री पटेल

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

कृषि और किसान केंद्रित रही हैं मोदी सरकार की नीतियाँ : मंत्री पटेल

कृषि और किसान केंद्रित रही हैं मोदी सरकार की नीतियाँ : मंत्री पटेल


कृषि और किसान केंद्रित रही हैं मोदी सरकार की नीतियाँ : मंत्री पटेल

भोपाल :  किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने कहा है कि देश में पहली बार कृषि और किसान केन्द्रित नीतियाँ मोदी सरकार के नेतृत्व में बनाई और क्रियान्वित की जा रही है। मंत्री  पटेल बेंगलुरु में कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीतिगत फैसले लेकर किसानों और देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। सम्मेलन केंद्रीय कृषि मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि में प्रारंभ हुआ है।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए न केवल बेहतर नीतियाँ बनाई गई बल्कि उन्हें क्रियान्वित भी किया गया है। इसी का परिणाम है अब धीरे-धीरे खेती लाभ का धंधा बनने लगी है।

मंत्री  पटेल ने कहा कि कृषि और किसान को समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस काम की शुरूआत तब हुई जब  अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री बने। अब प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र पर फोकस किया और कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में काम किये हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उन्होंने अभिनव प्रयोग शुरू किए जो सफल भी रहे हैं। आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अब कृषि लाभ का धंधा बन रहा है और देश का किसान आत्म-निर्भर हो रहा है।

Around the web