आयुर्वेद के जरिये जटिल रोगो से मिल रही निजात

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

आयुर्वेद के जरिये जटिल रोगो से मिल रही निजात

आयुर्वेद के जरिये जटिल रोगो से मिल रही निजात


आयुर्वेद के जरिये जटिल रोगो से मिल रही निजात

बीजापुर :  जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया जिले के विभिन्न जटिल रोगो का ईलाज किया जा रहा है। जिसका हितग्राहियों द्वारा निःशुल्क लाभ लेकर शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा रहा है। मरीजों में आयुर्वेद के प्रति आकर्षण बढ़ा है। मरीजों की सुने तो बासागुड़ा शासकीय आयुर्वेद औषधालय से उपचार पश्चात स्वस्थ्य हुऐ मरीजों ने अपना अनुभव साझा किया जिसमें 70 वर्षीय  सोमूलू ताती एवं 62 वर्षीय भीमा मोड़ियम को स्वास्थ्य लाभ लिया। सोमलू ताती ने बताया कि वह दो माह से शिरशूल अथवा सिर दर्द से काफी परेशान था। वह बासागुड़ा आयुर्वेद औषधालय के डाॅ. उपेन्द्र द्वारा ईलाज किया गया। ईलाज के दौरान शिरशूलादि वज्र रस, लक्ष्मी विलास रस, अमृतारिष्ट, फेविकान कैप्सूल, पाइनर कैप्सूल षडबिन्दू तेल इत्यादि औषधियों से इलाज किया गया। दो माह के नियमित औषधी सेवन के पश्चात मुझे पूर्ण रूप से दर्द से छुटकारा मिला।


                   इसी तरह भीमा मोड़ियम ने बताया कि विगत दो-तीन माह से जोड़ों के दर्द से परेशान था, जोड़ों में सूजन भी था तब मुझे बासागुड़ा स्वास्थ्य केन्द्र  में बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराया गया। वातरोग लक्षण होने के कारण, वातान्तक कैप्सूल, अर्थोविम सिरप, महाविषगर्भ तेल, अश्वगंधा चूर्ण इत्यादि औषधियों के माध्यम से मेरे जोड़ों का दर्द कम हुआ है। जिसके लिये मै आयुर्वेद विभाग का सदैव आभारी रहूंगा। इसी तरह विभिन्न जटिल रोगों का निदान आयुर्वेद के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। अधिक से अधिक मरीजों को ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने आयुर्वेद विभाग द्वारा निःशुल्क दवाई वितरण, स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाता है और लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है।
 

Around the web