कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत से कृषि मंत्री पटेल की सौजन्य मुलाकात

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत से कृषि मंत्री पटेल की सौजन्य मुलाकात

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत से कृषि मंत्री पटेल की सौजन्य मुलाकात


कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत से कृषि मंत्री पटेल की सौजन्य मुलाकात भोपाल :  कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत से मध्यप्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने गुरूवार 14 जुलाई शाम को बैंगलुरू में राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल  गहलोत ने कृषि मंत्री  पटेल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने  पटेल को स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया। राज्यपाल  गहलोत ने कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये  पटेल की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री  पटेल कर्नाटक में हुए कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिये बैंगलुरू गये थे।

Around the web