---Advertisement---

2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेंगी लखपति, सरकारी नौकरी में मिलेगा 30% आरक्षण

By: Sansar Live Team

On: Saturday, March 8, 2025 12:51 PM

Google News
Follow Us

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित ‘डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025’ में शिरकत की। इस खास अवसर पर उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से आईं महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। चाहे वह सेना हो, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा या उद्योग, हर जगह मातृशक्ति अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहा है। पिछले 11 सालों में देश भर में 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के जन-धन बैंक खाते खोले गए हैं। ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है, वहीं ‘मुद्रा योजना’ के जरिए 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लोन देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संसद ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून पारित किया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकारी नौकरियों में बेटियों को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर उनके लिए हर विभाग में जगह सुनिश्चित की जा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

‘लखपति दीदी योजना’ के तहत राज्य में अब तक 1 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति बन चुकी हैं और 2025 तक डेढ़ लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके अलावा, ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ जैसी पहलों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम तेजी से हो रहा है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला और डॉ. संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 2, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

March 30, 2026

Leave a Comment

window._taboola = window._taboola || []; _taboola.push({ cex: 'true' }); // User consented