Uttarakhand news:बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा

Uttarakhand news:बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा
 

Uttarakhand News:देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में स्थानीय बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें इन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करने के साथ ही पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है।