Purnagiri mela पूर्णागिरी मेले में बस से कुचलकर पांच तीर्थ यात्रियों की मौत, सात घायल

Purnagiri mela पूर्णागिरी मेले में बस से कुचलकर पांच तीर्थ यात्रियों की मौत, सात घायल
 

purnagiri-mela News: चंपावत। पूर्णागिरी मेले में दर्शन को गए पांच तीर्थ यात्रियों सहित तीन महिलाओं की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बदायूं और बहराइच जिले के रहने वाले थे।


हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। चंपावत जिले के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र के थुलीगढ़ में गुरुवार सुबह  की दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा पार्किंग स्थल पर उस समय हुआ जब एक निजी बस का चालक बस को खड़ा कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, बस रुकने के बजाय एक तीर्थ यात्रियों को कुचलते हुए थुलीगढ़ में एक ढलान की ओर आगे बढ़ गई। मृतकों की पहचान माया राम 29, बद्रीनाथ 43 और रामदेई 30 (सभी बहराइच के सोहराव से), नेत्रवती 20 और अमरावती 26, (दोनों बदायूं जिले के बिल्सी से) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बदायूं की प्रियांशी, कौशल्या देवी, राधिका, रामसूरत, पार्वती देवी, सरोज और कुसुम (सभी बहराइच की) के रूप में हुई है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।  आर्या को गुरुवार को टनकपुर में आयोजित सरस मेले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था,।  दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर आर्य  प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचीं थीं।