देहरादून में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गोवर्धन पूजा का त्योहार

देहरादून। दून में गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में बुधवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया। सुबह 9 बजे हवन पूजन के साथ श्री गिरिराज जी स्थापित किए गए। तत्पश्चात भजन कीर्तन एवं गिरिराज जी को 56 भोग लगाए गए। फिर सभी के … आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
 

देहरादून। दून में गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में बुधवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया। सुबह 9 बजे हवन पूजन के साथ श्री गिरिराज जी स्थापित किए गए। तत्पश्चात भजन कीर्तन एवं गिरिराज जी को 56 भोग लगाए गए। फिर सभी के लिए अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। प्रवक्ता भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि गुरुवार को भाई दूज वाले दिन से प्रात: 4:45 बजे से प्रभात फेरियों का शुभारंभ होगा। प्रभात फेरियां 8 नवम्बर तक प्रतिदिन चलेंगी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com