---Advertisement---

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले: 15 हजार भक्तों के बीच गूंजा ‘बद्री विशाल’ का जयघोष, CM धामी ने PM मोदी के नाम से करवाई पहली पूजा

By: Sansar Live Team

On: Thursday, April 23, 2026 9:57 AM

Google News
Follow Us

चमोली (उत्तराखंड): देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। गुरुवार सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के अटूट भाव से सराबोर हो उठा। इस ऐतिहासिक और पावन पल का गवाह बनने के लिए देश-विदेश से करीब 15 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे, जिन्होंने भगवान बद्री विशाल और वहां जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

image 1

PM मोदी के नाम से हुई पहली महाभिषेक पूजा

कपाट उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बद्रीनाथ धाम में मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भगवान की पहली महाभिषेक पूजा संपन्न करवाई और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य देवी-देवताओं की भी विधिवत पूजा-अर्चना की।

तीर्थयात्रियों का स्वागत और व्यवस्थाओं का जायजा

धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का मुख्यमंत्री ने आत्मीय स्वागत किया और उनसे बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए सभी से ‘हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा’ का हिस्सा बनने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का आह्वान किया।

लोक संस्कृति की झलक: जागरों पर झूमा बद्रीनाथ धाम

कपाट खुलने का उत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां उत्तराखंड की लोक संस्कृति का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में ‘झुमैलो’ नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-दमाऊ की थाप और स्थानीय गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए भक्तों ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

भंडारे का शुभारंभ और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे CM

मुख्यमंत्री ने धाम में भक्तों के लिए संचालित विशाल भंडारे का रिबन काटकर उद्घाटन किया और आम श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ‘मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति’ के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा और रावल अमरनाथ नंबूदरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 23, 2026

April 23, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 21, 2026

April 19, 2026

Leave a Comment

window._taboola = window._taboola || []; _taboola.push({ cex: 'true' }); // User consented